फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   BMS registration process over

बीएमएस की एक सीट पर 30 दावेदार

Sat, 21 Jun 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jun 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
BMS registration process over

दिल्ली विश्वविद्यालय में बिजनेस मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


आवेदनों की संख्या से साफ है कि दाखिले के लिए इस बार भी छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। बीएमएस की कुल 840 सीटों के लिए इस बार 25,357 आवेदन आए हैं। इस तरह से हर सीट पर 30 से ज्यादा दावेदार हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जून को होगी।


बीएमएस में दाखिले के लिए इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। दाखिले के लिए इस बार थोड़ा बदलाव किया गया है।

इस बार छात्रों का इंटरव्यू नहीं होगा। इस बार 50 फीसदी बारहवीं के अंक, जबकि 50 फीसदी प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

बीएमएस में दाखिले के लिए इस बार सबसे ज्यादा आवेदन सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने किया है, जबकि आईसीएसी बोर्ड के छात्र दूसरे नंबर हैं। यूपी बोर्ड के छात्र तीसरे स्थान पर हैं। डीयू प्रशासन का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

 bms
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed