फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bihar Gramin Bank Recruitment Apply Online for 406 Officer & Office Asst Posts

ग्रामीण बैंक में 406 पदों पर भर्ती, जल्दी कीजिए

Sat, 17 Jan 2015 06:30 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar Gramin Bank Recruitment Apply Online for 406 Officer & Office Asst Posts

सरकार नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की। जल्दी से आवेदन कीजिए। यूको बैंक द्वारा प्रायोजित बिहार ग्रामीण बैंक में 406 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। 5 पद ऑफिसर स्केल- 3, 20 पद ऑफिसर स्केल- 2 (जनरल बैंकिग ऑफिसर), 13 पद ऑफिसर स्केल- 2 (एग्रीकल्चर ऑफिसर) के भरे जाने हैं।

विज्ञापन


133 पद ऑफिसर स्केल-1, 235 पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के भरे जाने हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे

Bihar Gramin Bank Recruitment Apply Online for 406 Officer & Office Asst Posts

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित रीजनल रूरल बैंक बैंक-कॉमन रिटन एग्जामिनेशन-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक आवदेक http://www.bihargraminbank.in साइट पर जाकर लॉग इन करें। यहां से चालान डाऊनलोड करें और ‌निर्धारित फीस बिहार ग्रामीण बैंक की ब्रांच में जमा करवाएं।

ऑफिसर्स स्केल-1 और स्केल-2 में सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 20 रुपए फीस तय की गई है। ऑफिस असिस्टेंट में सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 20 रुपए फीस तय की गई है। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ये रही वेतनमान की दरें

Bihar Gramin Bank Recruitment Apply Online for 406 Officer & Office Asst Posts

उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी 2015, से 6 फरवरी, 2015 के बीच किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए बैंक की बेवसाइट पर लॉग ऑन करें।

स्केल- 3 ऑफिसर्स को 25700-31500 रुपए प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। स्केल-2 ऑफिसर्स को 19400-28100 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। स्केल-1 ऑफिसर्स को 14500-25700 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) को 7200-19300 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। ऑफिसर्स स्केल-1 और स्केल-2 श्रेणी में चयनित सफल उम्‍मीदवारों के लिए दो साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed