फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Best of luck student, ICSE and ISC examinations 29

बच्चों, बेस्ट ऑफ लक, एग्जाम शुरू, सवालों के जवाब के लिए पढ़िए यहां..

Sun, 28 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Best of luck student, ICSE and ISC examinations 29

सोमवार से आईसीएसई और आईएससी की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं वहीं एक मार्च से सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत तीन मार्च होगी। परीक्षाओं के लिए अमर उजाला की ओर से सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन


इस समय में कतई न घबराएं। परीक्षाओं के दौरान सीबीएसई की काउंसलर डा. सोना कौशल गुप्ता ने परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए कुछ टिप्स अभिभावकों को दिए।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा तनाव के लक्षण
पढ़ाई से मुंह मोड़ना, चिड़चिड़ा होना, बात-बात पर गुस्सा आना, खाने-पीने में कमियां निकालना और खाने से दूरी बनाना, सोने में परेशानी होना, सिरदर्द, पेटदर्द की शिकायत, बुखार, उल्टी आना। परीक्षा देने जाने में डर लगना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह करें परिजन
-परिजन खुद तनाव मुक्त रहे और बच्चों पर अपनी अपेक्षाओं का बोझ न डालें।
-कॅरिअर बनाने का दबाव कतई न बनाएं, बच्चों की तुलना किसी दूसरे बच्चे से बिल्कुल न करें।
-अभिभावक अपने बच्चे की खुद से भी तुलना न करें।
-बात-बात पर बच्चे को न डांटें। उसे टोकने की भी जरूरत नहीं है।
- बच्चे का मनोबल बढ़ाएं और टाइम टेबल बनवाने में बच्चे की मदद करें।
- रिवीजन करने में मदद करें और भरपेट भोजन देने के बजाय बच्चे को थोड़े -थोड़ अंतराल में खाना देते रहे हैं।
- पौष्टिक खाना दें, जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा हो। जैसे की दाल, खिचड़ी, ड्राई फ्रूट्स और ताजे फल, दूध या दूध के पदार्थ हल्की मात्रा में दे सकते हैं।

- अगर बच्चा बहुत परेशान हैं और पढ़ने में उसका बिल्कुल मन नहीं लग रहा है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।
- बच्चे के लिए एग्जाम के दौरान रात में सात घंटे की नींद जरूरी है।
-परिजन निश्चित करें कि बच्चा कोई नया टॉपिक पढ़ने के बजाय रिवीजन पर विशेष ध्यान दें।

अमर उजाला आपके साथ
बोर्ड परीक्षाओं के इस नाजुक समय में न केवल अभिभावक बल्कि छात्रों के लिए भी काफी मुश्किलें सामने आती हैं। इन मुश्किलों से पार पाना है। एग्जाम के टाइम कतई घबराएं नहीं। अमर उजाला आपके लिए लेकर आया है हेल्पलाइन सेवा।

आपको यहां अपने सवाल ईमेल से पूछने हैं, जिनके जवाब देंगी सीबीएसई की काउंसलर डा. सोना कौशल गुप्ता। यह जवाब अगले दिन अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
यहां पूछें अपने सवाल : aftaba@ddn.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed