{"_id":"21ff6c9f94160753757e298d37ee0793","slug":"be-member-of-british-liberary-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश लाइब्रेरी का मेंबर बनने को खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ब्रिटिश लाइब्रेरी का मेंबर बनने को खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश लाइब्रेरी का सदस्य बनने के बाद आप वहां का रीडर ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। यहां आपको ब्रिटेन के युवा उपन्यासकारों की किताबें पढ़ने के लिए मिलेंगी।
विज्ञापन
फिल्म स्क्रीनिंग भी समय-समय पर की जाएगी। ब्रिटिश फूड के बारे में जानना है तो यहां उसके लिए भी खास सेक्शन है। ब्रिटिश काउंसिल के एलांते मॉल स्थित कार्यालय में लाइब्रेरी है।
विज्ञापन
ब्रिटिश काउंसिल के अधिकारी ने बताया कि यहां यूके के लिए हायर एजूकेशन की जानकारी दी जाती है। इस लाइब्रेरी में अब सालभर की सदस्यता ली जा सकती है।
सदस्यता शुल्क गोल्ड छह महीने के लिए एक हजार रुपये और गोल्ड न्यू एक साल के 1600 रुपये देने होंगे। डायमंड न्यू एक साल के 2800 और प्लेटिनम न्यू एक साल की फीस 3700 रुपये है। एसेस 10 एक साल के लिए दस हजार रुपये और ऑनलाइन सदस्यता एक साल के लिए 1100 रुपये में है।
विज्ञापन