फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bds and mbbs seats filled

CPMT: होम्योपैथी के साथ यूनानी सीटों का अलॉटमेंट शुरू

Wed, 25 Sep 2013 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
bds and mbbs seats filled

सीपीएमटी काउंसलिंग में मंगलवार को एमबीबीएस और बीडीएस सीटें

विज्ञापन
भरने के बाद अभ्यर्थियों ने होम्योपैथी और यूनानी पाठ्यक्रमों में भी रुचि दिखायी।

एसजीपीजीआई, कानपुर, मेरठ और इलाहाबाद केंद्र पर कुल 210 सीटें अभ्यर्थियों ने लॉक कीं। मंगलवार को लखनऊ में 48, इलाहाबाद में 27, कानपुर में 29, मेरठ में 19 सीटें लॉक की गईं।

इनमें बीएचएमएस के अलावा बीयूएमएस की आठ सीटें शामिल थीं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार बुधवार को 6501 से 12 हजार तक के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी। इनकी काउंसलिंग 25 सितंबर को होगी।

अब यूनानी सीटें भी सीपीएमटी काउंसलिंग में शामिल

बताते चलें कि सीपीएमटी-2013 की सेकंड काउंसलिंग में सोमवार को कुल 165 सीटों पर काउंसलिंग होनी थी। इसके लिए 801 से 2500 रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन 1400 रैंक तक ही एमबीबीएस और बीडीएस की सभी सीटें फुल हो गई। इसके बाद बीएचएमएस की 41 सीटें भी अभ्यर्थियों ने लॉक कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार एसजीपीजीआई सहित मेरठ, इलाहाबाद और कानपुर के टेलीमेडिसिन सेंटर में आयोजित काउंसलिंग में सामान्य और पिछड़ा वर्ग की 165 सीटें दांव पर लगी थी।

ये सीटें दोपहर तक ही फुल हो गई। इसके बाद बीएचएमएस की सीटों का आवंटन शुरू हो गया। लखनऊ के नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की 50 में से 41 सीटों को अभ्यर्थियों ने लॉक किया।

उधर 2501 से 6500 रैंक के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच भी सोमवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed