{"_id":"20e5176b6b7e12267483e6ac05e3a7e9","slug":"bca-final-year-exams-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स दे प्रशासन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स दे प्रशासन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Apr 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई जिला इकाई ने बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में कृपांक की मांग की है। इकाई का आरोप है कि 12 अप्रैल को प्रश्नपत्र में भाग एक के प्रश्न दो में 16 अंकों का प्रश्न सिलेबस से नहीं था।
विज्ञापन
जिला महासचिव चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि प्रश्न में 8 अंकों के प्रश्न गलत थे। एक-दो साल से प्रश्न पत्रों को लेकर इस तरह के मामले लगातार आ रहे हैं।
प्रधानाचार्यों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस मामले में हल निकालने में नाकाम रहा है। जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ ने कहा कि प्रश्न पत्र बनाने वाले अध्यापक और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता पंकज, संदीप, राकेश, अमित, सुभाष, अक्षय, मोनिका, अकृति, नेहा और मनोज ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के प्रश्न पत्र में गलती की क्षतिपूर्ति करके उन्हें कृपांक दें।
विज्ञापन
अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।