{"_id":"99da006167966df81e3777c3481e432a","slug":"bba-final-result-declare-on-punjab-univercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में बीबीए फाइनल का परिणाम घोषित, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में बीबीए फाइनल का परिणाम घोषित, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू ने शनिवार को अप्रैल-मई में हुई बीबीए के फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया। लुधियाना स्थित श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की छात्रा पारूल वर्मा ने 2150 में से 1772 मार्क्स लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
पहले तीनों स्थानों पर लुधियाना की छात्राएं ही अव्वल रहीं। श्री अरबिंदो कालेज ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट की छात्रा अमरजीत कौर ने दूसरा और लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा नेहा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार बीबीए तीसरे वर्ष की परीक्षा में 902 में से 817 विद्यार्थी पास हो गए हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट पीयू की वेबसाइट http://results.puchd.ac.in पर देखा जा सकता है। बीबीए परीक्षा में पास प्रतिशत 90.57 रहा है।