फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on Rally of Student Councils for Election

छात्रों की बड़ी चुनावी रैलियों पर लगेगी रोक

Sat, 23 Aug 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
Ban on Rally of Student Councils for Election

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार हिंसक घटनाओं से प्रशासन काफी परेशान है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने सभी छात्र संगठनों के नेताओं के साथ मीटिंग की।

विज्ञापन


इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल, प्रो.नंदिता सिंह, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डा.जितेंद्र ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रो.ग्रोवर ने सभी छात्र संगठनों के सामने कैंपस में हिंसक घटनाओं पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीयू छात्र काउंसिल पहले हफ्ते में कराने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन को चिट्ठी लिख दी है, लेकिन हिंसक माहौल में चुनाव कराना मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने छात्र नेताओं को कई हिदायतें भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में नहीं होंगे 30 से ज्यादा स्टूडेंट

Ban on Rally of Student Councils for Election

डा.जितेंद्र ग्रोवर ने कहा कि इस बार चुनाव में टेंट केवल फाइल कैंडीडेट को ही मिलेंगे। जबकि कई दिन पहले ही हॉस्टल नंबर 1 से 3 के सामने छात्र संगठनों को इजाजत मिल जाती थी। पीयू प्रशासन ने संगठनों को बड़ी रैलियां निकालने पर पाबंदी लगा दी है। गर्ल्स हॉस्टल या अन्य जगह रैली में 30 से अधिक स्टूडेंट हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

प्रो.ग्रोवर ने साफ तौर पर कहा कि कक्षाओं में कैंपेनिंग करने वाले उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार का पूरा खर्च कैंडीडेट के खर्च में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लिंगदोह नियमों के तहत ही कराए जाएंगे।

आउट साइडर पर भी कसेंगे नकेल

Ban on Rally of Student Councils for Election

पीयू प्रशासन ने चुनाव से पहले कैंपस का माहौल खराब करने वाले आउटसाइडर पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। कुलपति ने सिक्योरिटी ऑफिसर और चार अन्य लोगों को मिलाकर एक कमेटी गठित की है।

कमेटी के सदस्य पीयू कैंपस में स्टिकर लगाकर घूमने वाले स्टूडेंट के आईकार्ड चैक करेंगे। कैंपस में चुनाव प्रचार करने वाले आउटसाइडर को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। चुनाव तक सभी स्टूडेंट को आईकार्ड अपने साथ रखना अनिवार्य कर दिया जाएगा।

कुलपति के साथ हुई बैठक में पीयू कैंपस के कई संगठन एनएसयूआई,एबीवीपी, पुसू और सोपू ने हिस्सा नहीं लिया। एबीवीपी ने मीटिंग के लिए निमंत्रण नहीं दिए जाने को लेकर कुलपति दफ्तर के सामने काफी देर तक जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed