{"_id":"8be390a171ebeb5d80f0a8df86be20f7","slug":"b-sc-nursing-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटिंग लिस्ट के आधार पर मिलेंगी नर्सिंग की शेष सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
वेटिंग लिस्ट के आधार पर मिलेंगी नर्सिंग की शेष सीटें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग पूरी हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को काउंसिलिंग देर रात तक चली। इनमें से बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की काउंसिलिंग शाम तक समाप्त हो गई जबकि एमएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग रात्रि साढ़े आठ बजे से शुरू हुई।
पढ़ें,देहरादून को मिला ट्रिपल आईटी का तोहफा
विज्ञापन
चंदरनगर स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग में 86 सीटों के लिए 151 ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 75 को सीट आवंटित हुई। पोस्ट बेसिक नर्सिंग की 46 सीटों के लिए 38 ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 19 सीटें अलॉट हुई।
विज्ञापन
एमएससी नर्सिंग की 36 सीटों के लिए 61 पंजीकरण हुए थे। खबर लिखे जाने तक एमएससी नर्सिंग की आठ सीटें अलॉट हो चुकी थी। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. आरपी भट्ट ने बताया कि बची हुई सीटों के लिए बाद में प्रतीक्षा सूची के आधार पर अलॉटमेंट किया जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...