{"_id":"fb5c7c4da2a68fd92511a035d143525e","slug":"b-ed-entrance-examination-results-released-by-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिक कर देखें बीएड परीक्षा के रिजल्ट का अपडेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लिक कर देखें बीएड परीक्षा के रिजल्ट का अपडेट
ब्यूराे अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने बुधवार को बीएड के नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने कहा कि इस परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर तीस जून को श्रेणी वार मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेडयूल स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम आने के बाद तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोषित किए गए परिणाम को विवि की वेबसाइट hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
सात जून को प्रदेश भर में स्थापित केंद्रों में हुई इस परीक्षा के लिए 10,936 रोलनंबर जारी किए गए थे। मगर परीक्षा में 10196 छात्रों ने ही भाग लिया।
इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रदेश भर के विवि से संबंद्ध दो सरकारी और 72 निजी बीएड कालेजों की करीब साढ़े आठ हजार सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन