{"_id":"12762ca8697a9e34897415f35862233a","slug":"award-to-vice-chancelor-of-chitkara-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ ईस्ट एशिया में चमके चितकारा के वीसी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
साउथ ईस्ट एशिया में चमके चितकारा के वीसी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Nov 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितकारा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. मधु चितकारा को वुमन इंटरप्रिन्योरशिप पर आधारित प्रोजेक्ट के लिए साउथ ईस्ट एशिया का क्षेत्रीय विजेता घोषित किया गया है।
वे देश की अकेली ऐसी महिला हैं जिन्हें यह अवार्ड मिला है। यह अवार्ड जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा चलाए गए ‘द हाट मामाज’ प्रोजेक्ट के तहत दिया गया है।
यह प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल वुमन केस स्टडी आर्काइव्स का हिस्सा बन गया है। डॉ. चितकारा के अलावा विश्व की छह और महिलाओं को इस अवार्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
हर साल केस स्टडीज को आमंत्रित किया जाता है। सर्वश्रेष्ठ केस और लेखक को शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अवार्ड दिया जाता है। डॉ. मधु चितकारा की प्रोफेशनल यात्रा को केस स्टडीज के रूप में पेश किया गया।
इसमें उनकी परंपरागत पेशे के अलावा उनके अनुभव को भी दर्शाया गया था। इस अवार्ड की घोषणा वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई है इसमें अवार्ड की पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया है।
हर केस स्टडीज के बारे में जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल व अन्य बिजनेस स्कूलों में विचार किया जाता है ताकि विश्व स्तर पर महिला उद्यमियों की पहचान को स्थापित किया जा सके।