फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   At this time much more chance CAT

इस बार कैट में हैं ज्यादा चांस

Tue, 15 Oct 2013 08:20 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Oct 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
At this time much more chance CAT

देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए परीक्षा की घड़ी आ गई है। कॉमन एडमीशन टेस्ट (कैट) का आयोजन 16 अक्तूबर से 11 नवंबर तक होगा।

विज्ञापन


इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए दून में आईएमएस यूनिसन विवि को केंद्र बनाया गया है। यहां प्रतिदिन दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। जानकारों का कहना है कि अंतिम दो दिनों में कुछ अहम बातें सफलता की राह आसान कर सकती हैं।
विज्ञापन


चयन का ज्यादा मौका
परीक्षा आयोजक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर के मुताबिक गत वर्ष की तुलना में इस बार आवेदकों की संख्या 10 हजार कम है। वहीं देशभर के आईआईएम में सीटों की संख्या 3220 से बढ़कर 3335 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम आवेदक होने के चलते कट ऑफ परसेंटाइल कम ही रहेगी, जिससे चयन का अवसर बढ़ेगा। वर्ष 2010 में एक हजार आवेदकों के लिए 11 सीटें उपलब्ध होती थी, लेकिन इस बार 17 सीटें हैं। गत वर्ष के 2.08 लाख आवेदकों की तुलना में इस वर्ष 1.98 कैट में शामिल होंगे।

इन बातों का रखें ख्याल

- वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन मॉक टेस्ट में प्रतिभाग करें। इससे ऑनलाइन पैटर्न पर परीक्षा का अनुभव होता है।
- अच्छे स्कोर के लिए उन विषयों पर फोकस करें, जिनपर पकड़ अच्छी हो।
- परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए 70 मिनट का वक्त मिलेगा। इसलिए टाइम मैनेजमेंट अहम साबित होगा।

- नेगेटिव मार्किंग होने के नाते तुक्के में सवालों के जवाब न दें, एक सवाल गलत होने पर एक अंक कट जाएगा।
- यदि किसी सेक्शन में कम सवाल आते हों तो घबराएं नहीं। आत्मविश्वास बनाते हुए आपको आगे बढ़ना है।
- परीक्षा से पहले तनावमुक्त होना जरूरी है। एग्जामिनेशन हॉल में जाने से पहले रिलेक्स हो जाएं।

रिसेशन और सीमैट से घटा रुझान
कैट में शामिल होने वालों की संख्या में गिरावट को कई नजरिए से देखा जा रहा है। एक ओर जहां दुनिया में आई मंदी की वजह से सैलरी स्केल कम हो गए हैं तो दूसरी ओर आईआईएम को छोड़कर बाकी सभी प्रबंधन संस्थानों में सीमैट परीक्षा का स्कोर भी मान्य हो गया है।


एआईसीटीई की ओर से सीमैट परीक्षा वर्ष में दो बार फरवरी व सितंबर माह में आयोजित कराई जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक कैट में आवेदकों की कम संख्या की एक वजह बैंकिंग सेक्टर में नौकरियों की बहार भी है।

अब युवा सीधे बैंक सेक्टर में अच्छे पदों में भविष्य बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed