फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assessment Complete results on June 20!

मूल्यांकन पूरा, 20 जून को निकलेगा रिजल्ट!

Thu, 12 Jun 2014 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jun 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
assessment Complete results on June 20!
प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले छात्रों के परीक्षा परिणाम 20 जून को आने की संभावना है।
विज्ञापन


एचपीयू प्रशासन ने इसके लिए जोरशोर से तैयारी श्ाुरू कर ली है। हालांकि काउंसलिंग से पहले विवि के लिए रिजल्ट निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है।

विवि के अधिकारियों की मानें तो 20 जून तक परिणाम निकाले जाने की हर संभव कोशिश रहेगी।

छात्रों को नहीं मिलेगा रिजल्ट कार्ड
अगर रिजल्ट में देरी हुई तो पीजी की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को समय से रिजल्ट कार्ड नहीं मिल सकेंगे।

इससे छात्र परेशान हो सकते हैं। हालांकि विवि के परीक्षा नियंत्रक आश्वस्त है कि काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक 20 जून तक परिणाम घोषित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

एक जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग

प्रदेश के हजारों छात्रों ने विवि में 15 से अधिक पीजी कोर्स तथा सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है। एक जुलाई से इन सभी कोर्सों के लिए काउंसलिंग शुरू होनी है।
विज्ञापन


इसमें यूजी परीक्षा पास करने के प्रमाण पत्र और संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे। इसी परिणाम के आधार पर छात्र अन्य विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में भी हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि शिक्षकों के आंदोलन के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई थी। इसके बावजूद मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। बीस जून तक तीनों संकाय का परिणाम घोषित करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed