{"_id":"91879937508b0b0dffdc35e852cc68dd","slug":"assessment-complete-results-on-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन पूरा, 20 जून को निकलेगा रिजल्ट!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मूल्यांकन पूरा, 20 जून को निकलेगा रिजल्ट!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jun 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले छात्रों के परीक्षा परिणाम 20 जून को आने की संभावना है।
एचपीयू प्रशासन ने इसके लिए जोरशोर से तैयारी श्ाुरू कर ली है। हालांकि काउंसलिंग से पहले विवि के लिए रिजल्ट निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विवि के अधिकारियों की मानें तो 20 जून तक परिणाम निकाले जाने की हर संभव कोशिश रहेगी।
छात्रों को नहीं मिलेगा रिजल्ट कार्ड
अगर रिजल्ट में देरी हुई तो पीजी की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को समय से रिजल्ट कार्ड नहीं मिल सकेंगे।
इससे छात्र परेशान हो सकते हैं। हालांकि विवि के परीक्षा नियंत्रक आश्वस्त है कि काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक 20 जून तक परिणाम घोषित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
एक जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग
प्रदेश के हजारों छात्रों ने विवि में 15 से अधिक पीजी कोर्स तथा सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है। एक जुलाई से इन सभी कोर्सों के लिए काउंसलिंग शुरू होनी है।
इसमें यूजी परीक्षा पास करने के प्रमाण पत्र और संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे। इसी परिणाम के आधार पर छात्र अन्य विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में भी हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि शिक्षकों के आंदोलन के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई थी। इसके बावजूद मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। बीस जून तक तीनों संकाय का परिणाम घोषित करने का प्रयास है।