फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arul won youth parliament prize

यूथ पार्लियामेंट में शहर के अरुल अव्वल

Thu, 05 Sep 2013 08:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
arul won youth parliament prize

केंद्रीय विद्यालय संगठन की 26वीं नेशनल यूथ पार्लियामेंट रीजनल

विज्ञापन
राउंड में केंद्रीय विद्यालय चकेरी कानपुर का जलवा रहा।

टीम ने रीजनल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजधानी के केवी एएमसी की टीम तीसरे नंबर पर रही। छात्र अरुल मनी दुबे को पहला पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को यूथ पार्लियामेंट के जोनल राउंड में भाग लेने का मौका मिलेगा।


स्कूली बच्चों को देश की विधायिका की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के लिए केवीएस ने यूथ पार्लियामेंट की शुरुआत की है। पहले चरण में अंतरविद्यालयी स्तर पर प्रतियोगिता हुई जिसमें पांच स्कूलों की टीमों को राजधानी के केवी अलीगंज में आयोजित रीजनल राउंड में भाग लेने का मौका मिला।

ये दो दिवसीय प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन केवी जेआरसी बरेली और केवी कानपुर कैंट की टीमों ने भाग लिया। स्टूडेंट्स ने सदन की बैठक का दर्शकों के सामने रूपांतरण किया।

इस अवसर पर महंगाई से लेकर घोटालों से जुड़े कई मुद्दे काफी गंभीरता से उठाए गए। निर्णायक मंडल में शामिल पूर्व सांसद (राज्यसभा) एपी गौतम, सहायक आयुक्त संध्या श्रीवास्तव और केवी आईआईटी कानपुर के प्रिंसिपल कन्हैया तिवारी ने नतीजे जारी किए।

प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे केवी अलीगंज के प्रिंसिपल डॉ. ओपी राय ने बताया कि रीजनल राउंड में केवी नंबर-2 चकेरी कानपुर की टीम ने पहला, केवी उन्नाव की टीम ने दूसरा, केवी एएमसी लखनऊ ने तीसरा, केवी कैंट कानपुर ने चौथा और केवी जेआरसी बरेली ने पांचवां स्थान पाया। इसके अलावा हर स्कूल के छह छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed