{"_id":"e568bb3e48f9e6bb998ad2e02abd16ad","slug":"apply-for-inspire-award-project-till-20-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिक बनना है तो करें 20 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बाल वैज्ञानिक बनना है तो करें 20 अगस्त तक आवेदन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की इन्सपायर अवॉर्ड योजना में भाग लेने के लिए राजधानी के स्कूली छात्र 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं। राजधानी से सीबीएसई, आईसीएसई समेत यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों से आवेदन मांगे गए हैं।
स्कूल की कक्षा छह से दसवीं तक के दो छात्रों के नाम योजना के लिए प्रस्तुत करने होंगे। चयनित छात्रों को जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और फिर केंद्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन