फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   apply for degree till 7 july

डिग्री नहीं मिली तो यूपीटीयू को भेजें ब्यौरा

Fri, 04 Jul 2014 03:09 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Jul 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
apply for degree till 7 july

यूपीटीयू से संबद्ध जिन संस्थानों के स्टूडेंट्स की डिग्री अब तक नहीं मिली है, वे अपना ब्यौरा सात जुलाई तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करवा सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीटीयू शैक्षणिक सत्र 2012 तक के शेष स्टूडेंट्स की डिग्री छपवाने जा रहा है। यूपीटीयू के संयुक्त परीक्षा नियंत्रक ने सात जुलाई तक ई-मेल तथा 10 जुलाई तक भौतिक रूप से बची हुई डिग्रियों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


संयुक्त परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार संस्थान एमएस एक्सेल फॉर्मेट में स्टूडेंट्स का ब्यौरा हिंदी में कृति देव फांट के साथ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यौरे में कॉलेजों को ओल्ड पेंडिंग डिग्री लिखना होगा। यूपीटीयू में पिछले कई सत्रों की डिग्री नहीं छप पाई थीं। विश्वविद्यालय ने अब एक साथ सभी डिग्रियां छपवाने का फैसला किया है।

ऐसे में सभी संस्थानों से स्टूडेंट्स का ब्यौरा मंगवाया जा रहा है ताकि इसमें कोई गड़बड़ी न हो पाए। संस्थानों को ईमेल के माध्यम से यह विवरण सात जुलाई और 10 जुलाई तक इसकी हार्डकॉपी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed