{"_id":"fee8c2b273aa8a1ca912a17870ab2e1f","slug":"apply-for-aipmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएमटी आवेदन में बचे तीन दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एआईपीएमटी आवेदन में बचे तीन दिन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल की प्रवेश परीक्षा ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के ऑनलाइन आवेदन में अब केवल तीन दिन बचे हैं। इस बीच सीबीएसई ने तमाम ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए हैं जो कि अपूर्ण थे। बोर्ड ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी भी कर दी है।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से एक मई को एआईपीएमटी का आयोजन देशभर में कराया जाएगा। बोर्ड ने वेबसाइट पर जानकारी जारी करते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2015 यानी बिना विलंब शुल्क आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे थे, उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब ऐसे अभ्यर्थी दोबारा आवेदन भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें दस फरवरी तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई के मुताबिक एक अप्रैल से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा एक मई को देशभर में आयोजित की जाएगी, जिसका केंद्र दून में भी होगा।
विज्ञापन
यह है वेबसाइट : www.aipmt.nic.in