{"_id":"c42099e23d7aad8efd1fc8a194178fb2","slug":"apply-for-admission-in-punjab-university-till-4-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने बढ़ाई दाखिले की आवेदन तिथि, जल्दी करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू ने बढ़ाई दाखिले की आवेदन तिथि, जल्दी करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2014-15 सत्र में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार जुलाई कर दी है।
विज्ञापन
पहले पीयू ने दो जुलाई तक आवेदन फार्म स्वीकार करने का नोटिस जारी किया था। पीयू प्रवक्ता के अनुसार छात्रों की मांग पर आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए स्टूडेंट फॉर सोसाइटी, इनसो, एचएसओ और एनएसयूआई ने कुलपति को ज्ञापन दिया था।
एचएसए नेता विकास किन्हा ने कहा कि पीयू में काफी स्टूडेंट चंडीगढ़ के साथ लगते राज्यों से आते हैं, लेकिन कई यूनिवर्सिटी में रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। छात्र आवेदन फार्म पीयू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन