फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   apply fee increase for ssa recruitment

नए साल में बढ़ गया आवेदन शुल्क

Thu, 02 Jan 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jan 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
apply fee increase for ssa recruitment

उत्तराखंड में सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्तियों की चयन प्रक्रिया अब नए सिरे से शुरू होगी।

विज्ञापन


पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत

आवेदन शुल्क कम होने से परीक्षा लटक गई थी, लेकिन अब शासन ने शुल्क सौ रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए करने की मंजूरी दे दी है।

पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव
विज्ञापन


प्रदेश में एसएसए के तहत संकुल और ब्लॉक समन्वयकों का वर्ष 2003 और इसके बाद चयन हुआ था, लेकिन चयनित शिक्षक मूल स्कूलों को भूल गए। इनकी तैनाती कुछ वर्षों के लिए हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!

इसके बाद सभी पद समाप्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शासन ने अब ब्लॉक और संकुल समन्वयकों के नाम बदलकर ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्ति कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसमें बीआरपी के 285 और सीआरपी के 994 पदों पर शिक्षकों का चयन किया जाना है।

शिक्षक कर रहे विरोध
इन पदों पर चयन प्रक्रिया का शिक्षक ही विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ शिक्षक हाल ही में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले हैं। उनका कहना है कि विभाग सभी पद समाप्त करने के बजाय केवल रिक्त पदों पर चयन करे।

पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम

आवेदन शुल्क बढ़ाकर ढाई सौ रुपए कर दिया गया है। जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर सीआरपी और बीआरपी के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
- संतोष कुमार शील, अपर शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed