{"_id":"de4d04e0354e7610acc31ac4f3c01e81","slug":"applications-are-invites-for-sol-programme-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: एसओएल में आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू दाखिला: एसओएल में आवेदन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jun 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिला प्रक्रिया 17 जून से शुरू होगी। दाखिलों के लिए छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म 17 जून से जबकि ऑफलाइन फॉर्म 25 जून से मिलने शुरू होंगे
विज्ञापन
छात्र 21 अगस्त तक बगैर विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। वहीं 22 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन करने वालों को लेट फीस के तौर पर 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:DU: कॉलेजों की कट ऑफ देगी जोर का झटका!
विज्ञापन
आवेदन करने के बाद छात्र 31 अक्तूबर तक अपने कोर्स में बदलाव कर सेकेंगे। बुधवार को एसओएल के दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई।
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से सभी एसओएल में उपलब्ध कोर्स, उनकी फीस, योग्यता समेत तमाम अन्य जानकारी जल्द ही एसओएल की वेबसाइट https://sol.du.ac.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
बता दें कि डीयू के रेगुलर कॉलेज और एसओएल की आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग चलती है। बीते मंगलवार को ही एसओएल स्टाफ काउंसिल की बैठक में कोर्सेज को चालू रखने की यूजीसी की मंजूरी मिलने की बात कही गई थी।