{"_id":"38b1a5e6359683b50e3813d11bd85d16","slug":"application-invited-for-hscst-fellowship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HSCST फैलोशिप चाहिए तो जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HSCST फैलोशिप चाहिए तो जल्दी करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Feb 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में उत्कृष्ट और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा राज्य विज्ञान एवं तकनीक परिषद ने एचएससीएसटी फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सीएसआईआर- जेआरएफ लिया है या 22 दिसंबर 2013 को आयोजित जेआरएफ और एलएस नेट के लिए सीएसआईआर-यूजीसी टेस्ट में सीएसआईआर एलएस नेट पास किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एचएससीएसटी ने अनुसंधान फेलोशिप विज्ञान विषयों- लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस के लिए अवसर दिया है।
विज्ञापन
जेआरएफ में 12 हजार रुपये प्रतिमाह पहले दो वर्षों में स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे और एसआरएफ में 14 हजार रुपये प्रतिमाह तीसरे वर्ष और उससे आगे के वर्षों में वार्षिक अनुदान 20 हजार रुपये विश्वविद्यालय व संस्थान को शर्तें एवं नियम के अनुसार दिए जाएंगे।
यह कार्यक्रम तीन वर्ष का होगा, जिसमें चौथा व पांचवां वर्ष कार्यक्रम के अनुसार बढ़ाया जा सकता है, लेकिन जेआरएफ और एसआरएफ की कुल अवधि पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी। प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन का प्रोफार्मा और विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.dstharyana.org से ली जा सकती है।