फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   applicant only bring admit card and photo in AIPMT exam.

AIPMT के अभ्यर्थियों के लिए बड़े काम की है ये खबर

Thu, 24 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
applicant only bring admit card and photo in AIPMT exam.

आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) 2016 के आवेदन में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में अपने साथ केवल प्रवेश पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा। पेन और पेंसिल बोर्ड खुद उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई मेडिकल प्रवेश परीक्षा को स्टूडेंट फ्रैंडली और नकलविहीन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में बोर्ड ने छात्रों को सुविधा दी है कि उन्हें परीक्षा के लिए पेन या पेंसिल लाने की आवश्यकता नहीं होगी। हर एग्जाम सेंटर पर बोर्ड की ओर से परीक्षा संबंधी जरूरत के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। पहली बार बोर्ड ने यह सुविधा दी है।
विज्ञापन


बस छात्र को परीक्षा देने के लिए केवल अपना एडमिट कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। बोर्ड ने आवेदन के दौरान सभी एंट्री भरने में बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी कम्यूनिकेशन बोर्ड अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के भरोसे न रहें खुद डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

applicant only bring admit card and photo in AIPMT exam.

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि किसी भी छात्र को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा बल्कि उन्हें केवल वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। परीक्षा विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक बोर्ड की ओर से एआईपीएमटी को छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। लिहाजा एहतियात बरतने की जरूरत है।

इन वेबसाइट्स पर रखें नजर
www.aipmt.nic.in
www.mohfw.nic.in
www.mcc.nic.in

आवेदन के बाद इन्हें सुरक्षित रखें
-वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के कंफर्मेशन पेज के कम से कम तीन प्रिंटआउट।
-फीस जमा करने के प्रमाण।
-आइडेंटिकल फोटोग्राफ की दो-तीन कॉपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed