{"_id":"8084801a7c582b847bf0ae1cd024269f","slug":"answer-sheets-checking-rate-increament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में पेपर चैक करने वालों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में पेपर चैक करने वालों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 May 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंसरशीट चेकिंग के रेट बढ़ाने को लेकर कई दिनों से पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन और कालेज प्रोफेसर के बीच चल रहा विरोध बुधवार को खत्म हो गया। पीयू प्रशासन ने प्रति आंसरशीट चेकिंग रेट में 3 से 4 रुपये तक इजाफा कर दिया है। बुधवार को पीयू के आला अधिकारियों की कालेज प्रोफेसर नॉमिनी के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें मौजूदा अंडर ग्रेजुएट स्तर पर प्रति आंसरशीट का रेट 15 से 18 करने और पोस्ट ग्रेजुएट आंसरशीट का रेट 18 से 22 रुपये करने का फैसला लिया गया। कमेटी द्वारा पारित प्रस्ताव को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर के पास अंतिम मुहर के लिए भेज दिया गया। जिसे कुलपति ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पीयू अधिकारियों से रेट बढ़ाने का पक्का आश्वासन मिलने के बाद ही करीब 11.30 बजे पीयू के जिम्नेजियम हाल में मार्किंग का काम दोबारा से शुरू हुआ। पीयू में आजकल अंडरग्रेजुएट स्तर पर पीयू 400 शिक्षक चेकिंग के काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर आंसरशीट चेकिंग के रेट बढ़ाने को लेकर बुधवार को पीयू के सभी रीजनल सेंटर लुधियाना, होशियारपुर, दसुआ आदि पर भी कालेज प्रोफेसर ने मार्किंग का काम रोक दिया। कमेटी सदस्यों द्वारा रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति होने के संदेश के बाद ही रीजनल सेंटर पर मार्किंग शुरू हो पाई।
आंसरशीट---------पुराने रेट---------नए रेट
ग्रेजुएट-----------15 रुपये---------18 रुपये
पोस्ट ग्रेजुएट-----18 रुपये---------22 रुपये
(कमेटी ने लोकल वाहन भत्ता 100 से 150 और पंचकूला और मोहाली का 150 से 200 रुपये कर दिया है)
आंसरशीट चेकिंग के रेट बढ़ाने पर कुलपति ने काफी समय पहले ही सकारात्मक आश्वासन दे दिया था, लेकिन कालेज प्रोफेसर का इस तरह विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं था। कमेटी ने नए रेट का प्रपोजल तैयार कर कुलपति की अनुमति के लिए भेजा था, जिसे वीसी ने मंजूर कर दिया।
प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू