फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ANM, GNM, Bse nursing result released.

ANM, GNM, BSc नर्सिंग का रिजल्ट जारी, यहां देखें

Sat, 25 Jul 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Jul 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
ANM, GNM, Bse nursing result released.

उत्तराखंड के एचएनबी मेडिकल विवि की एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सभी परिणामों में एक बार फिर छात्राएं अव्वल रही हैं।

विज्ञापन


एएनएम में लक्सर के गोवर्धनपुर गांव की सपना ने स्टेट टॉप किया है। जीएनएम में पित्थुवाला देहरादून के ओम प्रकाश पंत ने और बीएससी नर्सिंग में लंढौरा के जौरासी गांव के मोहम्मद शहजाद ने राज्य में टॉप कर कीर्तिमान रचा है।
विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि एएनएम परीक्षा में प्रदेशभर से 3415 अभ्यर्थी, जीएनएम में 4523 अभ्यर्थी और बीएससी नर्सिंग में 1738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एएनएम में 78 अंकों के साथ गोवर्धनपुर गांव (लक्सर, हरिद्वार) की जय सिंह की बेटी सपना ने टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीसैण गांव की नरेंद्र सिंह की बेटी करिश्मा 72 अंकों के साथ दूसरे और चमोली के गांव पागना की देव सिंह की बेटी लक्ष्मी 69 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। जीएनएम में पित्थुवाला निवासी गोवर्धन प्रसाद के बेटे ओमप्रकाश पंत 67 अंकों के साथ स्टेट टॉपर रहे।

खेमपुर गांव (कालाढूंगी, नैनीताल) के राम सिंह नगरकोटी के बेटे कमल सिंह नगरकोटी 65 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और गुरेली गांव (बिर्गुल, चंपावत) निवासी कल्याण सिंह की बेटी पुष्पा खरायत 64 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बीएससी नर्सिंग में जौरासी (लंढौरा, हरिद्वार) निवासी निसार अहमद के बेटे मोहम्मद शहजाद 79 अंकों के साथ स्टेट टॉपर रहे।


मेहूंवाला माफी, देहरादून निवासी यासीन अली की बेटी शाहीना अली 68 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और हरबंसवाला देहरादून निवासी कंवरपाल सिंह की बेटी निधि पालियान 65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

यहां देखें परिणाम : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed