शहर के बाल वैज्ञानिकों को नहीं मिलेगा अवॉर्ड !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिक इन्सपायर
दरअसल,
11 सितंबर से होने वाली द्वितीय राज्य स्तरीय इन्सपायर अवॉर्ड प्रदर्शनी
में भाग लेने के लिए छात्रों की सूची 31 अगस्त तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान
एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को उपलब्ध कराई जानी है।
इसके आधार पर
केंद्र सरकार से बजट मिलेगा लेकिन अब तक राजधानी में जिला स्तरीय प्रदर्शनी
तक आयोजित नहीं कराई जा सकी है।
प्रदेश
में योजना के संचालन की जिम्मेदारी एससीईआरटी को दी गई है जबकि जिले में
डीआईओएस जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नोडल एजेंसी प्रदर्शनी के आयोजन के लिए
तीन बार समय दे चुकी है।
10 अगस्त तक सूचना न मिलने के बाद इसे 31 अगस्त तक
उपलब्ध कराने को कहा गया लेकिन ये कोशिश भी बेकार साबित हुई है।
एससीईआरटी
के निदेशक सर्वेश विक्रम बहादुर सिंह का साफ कहना है कि वह सिर्फ जिला
स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिख सकते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई अधिकार
नहीं है।