फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIPMT exam will be held on 1st may in himachal.

एक मई को होगी एआईपीएमटी परीक्षा, यहां करें आवेदन

Thu, 24 Dec 2015 08:54 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
AIPMT exam will be held on 1st may in himachal.

हिमाचल में एआईपीएमटी की प्रवेश परीक्षा एक मई को होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए यह परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई दिल्ली करेगा। प्रवेश परीक्षा 1 मई 2016 को होगी। इसके लिए 15 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


सीबीएसई की वेबसाइट www.aipmt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवदेन करना होगा। तय की गई बारह जनवरी की अंतिम तिथि के बाद दस फरवरी तक आवेदन करने पर एक हजार की लेट फीस देनी होगी। एआईपीएमटी-2016 परीक्षा के लिए तय की गई पात्रता शर्त ओर इससे संबंधित जानकारी उक्त वेबसाइट पर दी गई है।

विज्ञापन

प्रदेश में अलग से नहीं होगी परीक्षा

AIPMT exam will be held on 1st may in himachal.

इसमें साफ किया गया है कि राज्य के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने साफ किया है कि सीबीएसई की इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश राज्य कोटे के लिए तय सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा की मेरिट जारी की जाएगी।

प्रदेश के आयुर्विज्ञान और दंत महाविद्यालयों और निजी दंत महाविद्यालयों में राज्य एवं प्रबंधकीय कोटे में प्रवेश को तय पात्रता शर्त पूरी करने वाले अभ्यर्थियों से निर्धारित तय तिथि में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

यहां देखें परीक्षा से जुड़ा पूरा ब्यौरा

AIPMT exam will be held on 1st may in himachal.

इसके लिए निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.hp.gov.in/hpdmer और विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य कोटे की सीट में प्रवेश को अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश राज्य की एआईपीएमटी 2016 की मेरिट में होना जरूरी होगा।

पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी www.hp.gov.in/hpdmer और www.hpuniv.in पर मुहैया है। प्रवेश परीक्षा और पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा सेल के टेलीफोन नंबर 0177-2830891 और 2624895 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed