{"_id":"4ea1ad33791c8962443fb7b0d579f7b5","slug":"aiims-admission-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"672 सीटों के लिए एम्स का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
672 सीटों के लिए एम्स का रिजल्ट घोषित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Jun 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज(एम्स) में एमबीबीएस में दाखिले के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया।
विज्ञापन
एआईपीएमटी और यूपीएमटी में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों का रिजल्ट एम्स में प्रभावशाली नहीं रहा। हालांकि एआईपीएमटी में 55वीं रैंक प्राप्त करने वाली रुड़की की छात्रा सौम्या अग्रवाल ने एम्स में 131वीं रैंक हासिल की है।
एम्स की देशभर में 672 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा इसी माह आयोजित हुई थी। उत्तराखंड से भी इस परीक्षा में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में फिजिक्स के सवाल काफी मुश्किल थे।
विज्ञापन
एआईपीएमटी और यूपीएमटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों का परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा है। खास बात यह है कि दून के कोचिंग संस्थानों का परिणाम भी एम्स की प्रवेश परीक्षा में उत्साहजनक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे मुख्य वजह एआईपीएमटी और यूपीएमटी से एम्स का अलग पैटर्न है। यह परीक्षा एम्स भोपाल, पटना, जोधपुर, दिल्ली, ऋषिकेश, रायपुर और भुवनेश्वर के लिए आयोजित हुई थी।