फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   again carelessness in up board copy checking

गणित के गुरुजी जांचेंगे गृह विज्ञान की कॉपियां

Thu, 10 Apr 2014 02:15 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
again carelessness in up board copy checking

राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में अच्छेलाल जी गणित के शिक्षक हैं। इसके बावजूद उन्हें गृहविज्ञान की कॉपिया भी जांचनी होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से उन्हें गणित के साथ ही गृहविज्ञान की कॉपियां जांचने के लिए परिचयपत्र जारी किया गया है। नवजीवन इंटर कॉलेज के शिक्षक अनूप सिंह की समस्या अजीब हो गई है।

कॉपी जांचने के लिए जो परिचय पत्र आया है। उसमें पूरा ब्यौरा तो उनका है पर उनके स्थान पर साथी शिक्षिका शालिनी तिवारी का फोटो लगा हुआ है।

अब उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वे आखिर किस तरह अपनी पहचान साबित करें। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

बोर्ड की ओर से जो परिचय पत्र जारी किए गए हैं, उनमें कुछ इसी तरह की खामियां मिल रही हैं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड की बिल्कुल आखिरी समय में परीक्षकों की सूची जारी की गई है। ऐसेे में परिचयपत्र की गड़बड़ी सुधारने में शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजीवन इंटर कॉलेज मोहनलालगंज में पिछले आठ साल से बराबर बोर्ड की कॉपियां जांचने वाले शिक्षक संतोष दोहरे का परिचय पत्र ही नहीं आया है। हां, उनका फोटो जरूर आया है पर यह फोटो राजेश गुप्ता के परिचय पत्र लगा है।

इस तरह से राजेश गुप्ता का परिचय पत्र भी बिलकुल बेकार हो गया है। कॉलेज में परीक्षकों के परिचय पत्र संबंधी गड़बड़ी यहीं नहीं थमती। शिक्षिका शालिनी तिवारी के परिचय पत्र पर विवेक सिंह की फोटो लगी है।


अलीबख्श के परिचय पत्र पर उनके बजाय राम राजीव का फोटो लगा है। गड़बड़ी से विद्यालय की प्रिंसिपल भी नहीं बच पाए हैं। प्रिंसिपल रमेश सिंह की जगह राजेश नारायण तिवारी की फोटो लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed