{"_id":"380d32ef3c78a8606b6a1fe241ab7caf","slug":"admissions-open-in-ip-university-again-after-fyup-roll-back-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपी यूनिवर्सिटी में दाखिले का एक और चांस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईपी यूनिवर्सिटी में दाखिले का एक और चांस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के रोलबैक का असर आईपीयू की दाखिला प्रक्रिया पर पड़ा है। छात्रों की मांग पर प्रबंधन ने ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
छात्र अब एक जुलाई से नए सिरे से प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से 12 प्रोग्राम में भाग ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन सात जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
पढ़ें- इन डाक्यूमेंट्स बिना नहीं होंगे डीयू एडमिशन!
आईपीयू ने एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीबीए, बीटेक, एमटेक, बीकॉम, एमबीबीएस, एलएलबी, बीएड, बीजेएमसी आदि प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन की है। एक से तीन जुलाई से छात्र काउंसलिंग के लिए दाखिला फीस नेटबैकिंग, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार, डीयू में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के रोलबैक के बाद अब कटऑफ हाई व पुराने कोर्स आने से छात्र आईपीयू में एडमिशन लेना चाहते हैं।
छात्रों की हेल्पलाइन समेत ईमेल में भेजी गई मांग के आधार पर प्रबंधन ने सीईपी पास सभी छात्रों को दोबारा ऑनलाइन काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने का मौका उपलब्ध करवाया गया है।