{"_id":"6947d3e1151b3178173c5868abf92b4e","slug":"admissions-in-delhi-university-getting-slow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: कॉलेजों में कहीं भीड़, कहीं सन्नाटा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू दाखिला: कॉलेजों में कहीं भीड़, कहीं सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में छठी लिस्ट का दाखिला शुरू हो गया है। एक ओर जहां कई कॉलेजों में कट ऑफ में गिरावट के बाद भी छात्र नहीं मिल रहे हैं तो कुछ में सीटों से अधिक दाखिले हो रहे हैं।
विज्ञापन
छठी लिस्ट के दाखिलों के साथ ही दूसरे सूची के बाद से शुरू हुए दाखिले रद्द कराने वालों की संख्या में कमी आने लगी है। कॉलेजों में बृहस्पतिवार तक छठी लिस्ट के दाखिले होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें:हाय-हैलो में बीता कॉलेज का पहला दिन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कॉलेज कुछ कोर्स में सातवीं लिस्ट निकाल सकते हैं लेकिन यह कितनी कम होगी इसका पता छठी लिस्ट के दाखिले पूरे होने के बाद ही चल सकेगा।
इससे पहले बुधवार को आईपीयू कॉलेज में एससी कैटेगरी के लिए हिंदी में चार फीसदी की गिरावट की गई बावजूद यहां उतनी संख्या में छात्र नहीं पहुंचे।
पढ़ें: फ्रेशर्स का कॉलेज में वेलकम, नया सत्र शुरू
वहीं लक्ष्मीबाई कॉलेज में बीकॉम में ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी में सीटों के मुकाबले दाखिले नहीं हो पाने के कारण कॉलेज को ओबीसी के लिए पांच फीसदी, एससी-एसटी कैटेगरी के लिए आठ फीसदी की कमी करनी पड़ी। जिसके बाद यहां पहुंचने वाले छात्रों की तादाद खासी बढ़ गई।
कॉलेज मान कर चल रहे हैं कि सातवीं कट ऑफ में भी कुछ खास कोर्सेज में रिजर्व कैटेगरी के लिए मौके रहेंगे। इस बार खास यह देखने को मिल रहा है कि साउथ कैंपस के कई कॉलेजों में रिजर्व कैटेगिरी की सीटें भर गई हैं जबकि नामी कॉलेजों में खाली हैं। अब दाखिले की सही स्थिति छठी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले के अंतिम दिन ही पता चल पाएगा।