फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission start in btc

बीटीसी की खाली सीटों पर दाखिले कल

Wed, 18 Dec 2013 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 09:43 AM IST
विज्ञापन
admission start in btc

राजधानी के निजी संस्थानों में रिक्त चल रही बीटीसी की सीटों को भरने के

विज्ञापन
लिए मंगलवार को कटऑफ सूची जारी कर दी गई है।

यह अंतिम सूची अनंतिम सूची में चयनित हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच करने के बाद घोषित की गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के अलॉटमेंट लेटर डायट लखनऊ की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।


इसमें आर्ट्स कैटेगरी में जनरल स्टूडेंट का कटऑफ 166.84 प्रतिशत, एससी स्टूडेंट का कटऑफ 144.91 प्रतिशत और ओबीसी 164.22 प्रतिशत है।

जो अभ्यर्थी अनंतिम सूची में अपने अभिलेखों की जांच करवाने के बाद इस सूची में चयनित हुए हैं, वे 19 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निम्न अभिलेखों के साथ उपस्थित हों।

पेड सीट आवंटित होने की दशा में 44 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्राचार्य व प्रबंधक निजि संस्थान के पक्ष में, समस्त मूल अभिलेख एवं उनकी एक सेट फोटो कॉपी, दो भिन्न राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाणपत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आदि लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed