फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission Schedule of 11th Commerce in Sent Kabir School

ग्यारहवीं में यहां दाखिला लेना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें

Tue, 21 Jan 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
Admission Schedule of 11th Commerce in Sent Kabir School
शहर के टॉप प्राइवेट स्कूलों में शुमार सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल ने नए सत्र से 11वीं क्लास शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार स्कूल प्रबंधन की ओर से पहले चरण में 11वीं कामर्स संकाय शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कामर्स में दाखिले के लिए 70 सीटें तय की गई हैं। स्कूल प्रबंधन ने 11वीं कामर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पहले ही दिन कई अभिभावक दाखिले की जानकारी के लिए स्कूल में पहुंचे।
विज्ञापन


स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी जीएस बख्शी ने बताया कि 2014-15 सत्र से स्कूल कामर्स संकाय शुरू करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी से आवेदन फार्म शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी स्कूल में 10वीं के छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 26 मार्च 2014 तय की गई है। बख्शी ने बताया कि फिलहाल अगले सत्र के लिए किसी भी क्लास में सीट खाली नहीं है।

छह अप्रैल को एंट्रेंस टेस्ट
शहर के टॉप तीन प्राइवेट स्कूलों में शामिल सेंट कबीर ने 11वीं में दाखिला का आधार एंट्रेंस टेस्ट रखा है। जीएस बख्शी के अनुसार आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा।

टेस्ट में अव्वल आने वाले 70 विद्यार्थियों को ही दाखिला मिल सकेगा। आवेदन फार्म प्रतिदिन स्कूल से 9 से 12 बजे या स्कूल डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन फार्म के साथ दसवीं प्री-बोर्ड के रिजल्ट की कापी संबंधित प्रिंसिपल से अटेस्ट होनी चाहिए। आवेदन फार्म में स्टूडेंट की फोटो और चरित्र प्रमाण पत्र भी साथ संलग्न होना जरूरी है।


प्री-नर्सरी में दाखिला बंद किया
सेंट कबीर स्कूल शहर के  वीआईपी एरिया सेक्टर-26 में स्थित है।  2014 सत्र के लिए स्कूल प्रबंधन ने प्री-नर्सरी की 90 सीटों पर दाखिला नही करने का फैसला लिया है। हर साल प्री-नर्सरी में 90 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता था। जीएस बख्शी ने कहा कि स्कूल ने जगह की कमी के कारण प्री-नर्सरी को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed