फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission Schedule for BE, BTech Courses in Chandigarh

बीटेक में दाखिला लेना है तो यह खबर जरूर पढ़ें

Wed, 16 Jul 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
Admission Schedule for BE, BTech Courses in Chandigarh

पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक), पीयू स्थित यूआईईटी और यूआईसीईटी सहित करीब शहर के 5 इंजीनियरिंग संस्थान और होशियारपुर स्थित यूआईसीईटी में 2014-15 सत्र में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) कोर्स में दाखिला का क्रम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


बीई की करीब 2500 हजार सीटों के  लिए 8779 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जनरल कोटे के तहत 7508, एससी 1087, एसटी 87 और बीसी के लिए 836 आवेदन पहुंचे है।
विज्ञापन


सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी के तहत इस बार 527 कैंडीडेट, स्पोर्ट्स कैटेगरी में 321 और 525 ने ईडब्ल्यूएस, डिफेंस कैटेगरी में 689, पीडब्ल्यूडी में 18, फ्रीडम फाइटर कैटेगरी में 43, कश्मीरी माइग्रेंट में 65, कैंसर पेशेंट में 10, एड्स 3, थैलेसीमिया 5 और कारगिल शहीद कैटेगरी में 5 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीई की काउंसलिंग की जिम्मेवारी पीयू के यूआईसीटी की

Admission Schedule for BE, BTech Courses in Chandigarh

इस साल बीई दाखिले की काउंसिलिंग की जिम्मेदारी पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीटी) को दी गई है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्टर (सीसीए) में भी दाखिला दिया जाएगा।

प्रो.शिव हरे के अनुसार बीई कोर्स में दाखिला जेईई (मैन) की फाइनल मेरिट लिस्ट के तहत होगा। 16 और 17 जुलाई को मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पीयू के जिम्नेजियम हॉल में सुबह 8.30 बजे से वेरिफिकेशन का काम होगा।

ऐसे होगी ऑनलाइन सीटों की अलॉटमेंट

Admission Schedule for BE, BTech Courses in Chandigarh

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के तीन राउंड रखे गए हैं। दाखिला पाने वाले कैंडीडेट्स को 2 और 3 अगस्त को पीयू के जिम्नेजियम हॉल में फिजिकली रिपोर्ट करना होगा।

स्पोर्ट्स की काउंसिलिंग 14 अगस्त को होगी। दाखिला पाने वाले सभी स्टूडेंट्स को 18 अगस्त को संबंधित इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। दाखिला संबंधी किसी तरह की जानकारी के लिए वेबसाइट http://chdenggadmissions.nic.in पर लगातार संपर्क रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed