फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission open in IGNOU

जल्दी करें, इग्नू में आवेदन के लिए बचे बस कुछ दिन

Wed, 02 Jul 2014 03:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Jul 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
admission open in IGNOU

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। आठ जुलाई तक छात्र बिना विलंब शुल्क के विभिन्न पीजी, यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला
कुछ पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रम एमसीए, ग्रामीण विकास, पर्यटन प्रबंधन, अंग्रेजी, हिंदी, दर्शनशास्त्र, गांधी एवं पीस स्टडीज, शिक्षाशास्त्र, लोक प्रशासन, सहभागी विकास, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनितिक विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, प्रौढ़ शिक्षा, प्रसार एवं विकास अध्ययन, जेंडर डवलपमेंट अध्ययन, दूरस्थ शिक्षा, मानवशास्त्र, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमएससीडीएफ एसएम, कॉउंसिलिंग एवं फैमिली थेरेपी तथा पुस्तकायलय विज्ञान विषयों में दाखिले का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन


यूजी पाठ्यक्रमों में छात्र राजनीतिशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, गणित, लोक प्रशासन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू  आदि विषयों में बीए, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों में बीएससी के अलावा बीसीए, वाणिज्य, पर्यटन अध्ययन, सामाजिक कार्य तथा पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में प्रवेश पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पत्रकारिता-जनसंचार, आपदा प्रबंधन, अनुवाद, पर्यावरण एवं सतत विकास, उच्च शिक्षा, सूचना सुरक्षा, शैक्षिक प्रौद्योगिकी, आपराधिक न्याय, बौद्धिक संपदा अधिकार, पर्यटन अध्ययन, महिला सशक्तिकरण, पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा आदि क्षेत्रों में रोजगारपरक एवं बहुपयोगी पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी मौजूद हैं।

आठ जुलाई तक प्रास्पेक्टस 200 रुपए में मिलेगा। इसके बाद 31 जुलाई तक छात्रों को 300 रुपए अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।

यहां से लें प्रवेश फार्म

क्षेत्रीय केंद्र देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, कोटद्वार व गोपेश्वर, राजकीय महाविद्यालय चंपावत व जोशीमठ, एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, एसएसजे कैंपस कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर, डीएसबी कैंपस कुमाऊं विवि नैनीताल, गुरु नानक डिग्री कॉलेज रुद्रपुर आदि।

इनके लिए प्रवेश परीक्षा
इग्नू के बीएड, एमएड एवं एमबीए कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इन पाठ्यक्रमों के प्रास्पेक्टस की कीमत 1000 रुपए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।


डा. डिमरी बने इग्नू देहरादून के निदेशक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि ने देहरादून स्थित क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक की जिम्मेदारी एक बार फिर डा. अनिल कुमार डिमरी को दे दी है।

दो साल पहले डा. डिमरी का तबादला अलीगढ़ रीजन में कर दिया गया था। डा. डिमरी ने दून में ज्वाइन कर लिया है। दून की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डा. आशा शर्मा फिलहाल लंबी छुट्टी पर बताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed