फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission in vacant seats in lucnow university

इस यूनिवर्सिटी में पीजी में आवेदन करने का अभी भी है मौका

Wed, 02 Sep 2015 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
admission in vacant seats in lucnow university

एलयू में जिन पीजी कोर्स की सीटें सलेक्टेड और वेटिंग लिस्ट समाप्प्त होने के बाद भी रिक्त रह गईं, अब उनको विभागीय स्तर पर आवेदन लेकर भरा जाएगा। मंगलवार को कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने इस संबंध में निर्देश दिए।

विज्ञापन


लखनऊ विवि में पीजी के 25 से अधिक कोर्स में अभी सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें अधिकतर पीजी डिप्लोमा, प्रोफिशिएंसी आदि के कोर्स हैं। विवि ने पहले केवल सेल्फ फाइनेंस में ही रिक्त सीटों को सीधे भरने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


लेकिन अब रेग्युलर कोर्स की रिक्त सीटों को भी विभागाध्यक्ष, निदेशक या समन्वयक आवेदन लेकर भर सकते हैं। एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि सीधे आवेदन लेने की स्थिति में भी पहली प्राथमिकता उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जिन्होंने विवि में प्रवेश के लिए पूर्व में आवेदन फॉर्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी सीटें रिक्त रहने पर नए आवेदन लिए जाएंगे। अभी विवि में एमए जियोग्राफी, एंथ्रोपोलॉजी, पीजी डिप्लोमा कोर्सेज आदि में बहुत सी सीटें रिक्त हैं।

पीजी के चार कोर्स की मेरिट जारी

admission in vacant seats in lucnow university

एलयू ने मंगलवार को एमए साइकोलॉजी, एमए एमआईएच, एमकॉम प्योर सेल्फ फाइनेंस और एमकॉम एप्लाइड इकोनॉमिक्स सेल्फ फाइनेंस की दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी की।

इन सभी कोर्स केप्रवेश चार सितंबर को सुबह 9.30 बजे से संबंधित विभाग में होंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि इन सभी विषयों में रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय और अन्य विवि के सभी लेफ्टओवर व वेटिंग वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। अभ्यर्थी एलयू की वेबसाइट पर अपनी कटऑफ और काउंसलिंग में स्थिति देख सकते हैं।

लेफ्टओवर को ही काउंसलिंग में पहले मौका लविवि में काउंसलिंग के दौरान लेफ्टओवर अभ्यर्थियों को ही पहला मौका दिया जाएगा।

एलयू में एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की दूसरी काउंसलिंग चार सितंबर को विवि के नए परिसर में होनी है। एलएलबी में अभी एलयू की ओपन कैटेगरी में 17 और ओबीसी में 12 सीटें रिक्त हैं। काउंसलिंग सुबह 9.30 बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed