फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission in kkc

केकेसी में दाखिले को आज से करें आवेदन

Tue, 15 Apr 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Apr 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
admission in kkc

जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में दाखिले के लिए मंगलवार से ऑनलाइन फॉर्म

विज्ञापन
मिलना शुरू होंगे।

केकेसी की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर फॉर्म उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। दाखिले मेरिट के आधार पर ही लिए जाएंगे।

राजधानी में लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाद सबसे अधिक छात्र संख्या वाला कॉलेज केकेसी ही है।

यहां हर साल दाखिले के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट आवेदन करते हैं। यही कारण है कि इस बार केकेसी ने अप्रैल में ही ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए हैं।


केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म ही जारी किए जा रहे हैं। काउंटर से फॉर्म वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है।

डॉ. शर्मा कहते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म जारी होने से स्टूडेंट कहीं पर भी बैठकर आसानी से फॉर्म भर सकता है।

डॉ. शर्मा कहते हैं कि इस बार आवेदन शुल्क में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। केकेसी में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए कुल 2,720 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed