{"_id":"eff9f090d9fc273262025183fe3735e0","slug":"admission-in-btech-innovation-from-24-june-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक इनोवेशन की प्रवेश प्रक्रिया 24 जून से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटेक इनोवेशन की प्रवेश प्रक्रिया 24 जून से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jun 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) के अंतर्गत चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत चलने वाले बीटेक-बीएस इनोवेशन विद मैथमेटिक्स एंड इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी और बीटेक ह्यूमेनिटीज के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
दाखिले एंट्रेंस और इंटरव्यू के आधार पर होंगे। फॉर्म वेबसाइट www.cic.du.ac.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। छात्र आवेदन पत्र 24 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी। एंट्रेंस की वेटेज 75 फीसदी और साक्षात्कार की वेटेज 25 फीसदी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक, दोनों ही कोर्स के लिए 40-40 सीटें निर्धारित हैं। बीटेक-बीएस में सभी कैटेगिरी के तहत अलग-अलग अंकों की अनिवार्यता है।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के लिए चार विषयों (जिसमें से एक गणित) में 60 फीसदी की अनिवार्यता रखी गई है। ओबीसी कैटेगिरी के लिए गणित समेत चार विषयों में 54 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी तरह से अशक्त श्रेणी के छात्रों के लिए अंकों की अनिवार्यता 55 फीसदी है।
एससी-एसटी कैटेगिरी के छात्रों के लिए गणित के साथ अन्य विषयों में केवल पास होना जरूरी है। अंकों की यही अनिवार्यता बीटेक ह्यूमेनिटीज कोर्स के भी निर्धारित है। अधिक जानकारी डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in और सीआईसी वेबसाइट www.cic.du.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
कट ऑफ लिस्ट को लेकर परेशान न हों छात्र
डीयू में रेगुलर कॉलेजों की आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। अभी तक छात्र-छात्राओं के आवेदन को लेकर टेंशन थी लेकिन अब कट ऑफ को लेकर भी परेशान होने लगे हैं। डीयू प्रशासन का कहना है कि छात्रों को अभी से कट ऑफ लिस्ट को लेकर इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहली कट ऑफ लिस्ट 24 जून को जारी होगी। ऐसे में पहले से लिस्ट के बारे में सोचना सही नहीं। लिस्ट आने के बाद जिस भी कॉलेज में दाखिला मिले उसमें ले लेना होगा। अगर वे उस समय चूक जाएंगे तो आगे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।