{"_id":"8f1b6ce61e8a52a618b56f899ce6e8ea","slug":"admission-alert-for-deed-on-july-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईएड में दाखिले के लिए 4 जुलाई तक करें आवेदन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीईएड में दाखिले के लिए 4 जुलाई तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग(एससीईआरटी) ने डीईआईईएड में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेक्टर-32 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन(एसआईई) में 100 और सेक्टर-19 ब्रह्मऋषी योगा कालेज में डीईएड की 50 सीटों पर ज्वाइंट काउंसिलिंग के तहत दाखिला होगा।
विज्ञापन
एसआईई-32 डायरेक्टर डा.सुरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि दो वर्षीय कोर्स के लिए 4 जुलाई तक आवेदन करना होगा। एसआईई-32 से 100 रुपये में प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फार्म उपलब्ध है। कोर्स में दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। एससीईआरटी द्वारा मेरिट 17 जुलाई को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 30 जुलाई को होगी। नए सत्र की कक्षाऐं 4 अगस्त से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन