फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A painting vanished from KGMU

केजीएमयू से गांधी जी की एंटीक पेंटिंग गायब

Sun, 24 Aug 2014 04:07 PM IST
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
A painting vanished from KGMU

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमूयू) में शनिवार को गांधी जी एंटीक पेंटिंग गायब होने की सूचना से हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक में पेंटिंग के गायब होने की चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि 1952 की ये पेटिंग काफी महत्व की है।

आयल पेंट से बनी कलाकृति की एंटीक बाजार में काफी कीमत है। लगभग दो माह पहले केजीएमयू से सम्बद्ध गांधी मेमोरियएल हॉस्पिटल भवन में पुताई के दौरान इस पेंटिंग को उतारा गया था। इसके बाद से पेंटिंग लापता हो गई।


इस मामले में पुताई करने के वाले ठेकेदार से पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि इसी तरह की एक पेटिंग अस्पताल भवन में पीआरओ ऑफिस के पास लगी लिफ्ट के ऊपर भी लगी है। जिसमें गांधी जी बने हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि साजिशन इस पेंटिंग को गायब कर दिया गया। जब प्रशासनिक अधिकारियों का इसका पता चला तो केजीएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हालांकि इस मामले की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है। गौरतलब है कि अस्पताल भवन की लॉबी में गांधी जी की एक मूर्ति भी लगी है।

गांधी जी के नाम से मेडिसिन विभाग का एक वार्ड भी वहां बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed