फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students get benefits from upgradation facility

अपग्रेडेशन राउंड में छह हजार को फायदा

Sat, 03 Aug 2013 07:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
students get benefits from upgradation facility

प्रदेशभर के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में अपग्रेडेशन राउंड का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


इसमें पहले राउंड में जिन आठ हजार अभ्यर्थियों को दाखिला नहीं मिला था उनमें से करीब छह हजार इस बार सीट पा गए हैं।

जीबीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि कई अभ्यर्थी पहले राउंड में ढंग से चॉइस लॉक न कर पाने के कारण मनपसंद सीट पाने में कामयाब नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


मिली फेवरिट सीट
अपग्रेडेशन का राउंड इसलिए चलाया गया था ताकि विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए च्वॉइस लॉक करने वाले 54,500 अभ्यर्थियों में से जिन्हें अपनी मनपसंद सीट नहीं मिली है, वे सीट पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दूसरे अभ्यर्थी के सीट छोड़ने और दूसरी सीट पर प्रवेश लेने के कारण जो सीटें खाली हो रहीं थी, उन पर बचे हुए अभ्यर्थियों को अपग्रेड कर दिया गया।

आज आ सकता है बीटेक का रिजल्ट
शुक्रवार को एमबीए, एमसीए, एमएएम, बीटेक व बीआर्क सहित अन्य कोर्सेज में अपग्रेडेशन राउंड में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया है। अभी बीटेक का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है इसका रिजल्ट अब शनिवार दोपहर तक घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

जमा करने होंगे 10 हजार
प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव कहते हैं कि ऐसे अभ्यर्थी जो अपग्रेडेशन राउंड में शामिल होकर अपनी मनपसंद सीट पा गए हैं, वे अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन केंद्र पर जाकर 10 हजार रुपये एडवांस फीस जमा कर दें और इसके बाद अलॉटमेंट लेटर लेकर 12 अगस्त को अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें।


वहीं, जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में सीट अलॉट हो गईं थीं, वे अब सीधे कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करें। उन्हें फीस जमा करने की जरूरत नहीं। वे पहले ही एडवांस फीस जमा कर चुके हैं।

अभ्यर्थी वेबसाइट www.upsee.nic.in पर अपग्रेडेशन का रिजल्ट देख सकते हैं। इसी वेबसाइट पर अभ्यर्थी को अलॉटमेंट लेटर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed