{"_id":"124-63931","slug":"Lucknow-63931-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPCPMT: बढ़ी सीट के साथ होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPCPMT: बढ़ी सीट के साथ होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सीपीएमटी के पहले चरण की काउंसलिंग के बाद अब कैंडिडेट्स को दूसरे शिड्यूल का इंतजार है। दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया बढ़ी सीटों के साथ होने की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
ऐसे में दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को अपनी पसंद तय करने के लिए बड़ी संख्या में एमबीबीएस की सीटें मिलेंगी।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के मुताबिक 31 जुलाई तक पहली काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना है।
इसके बाद किसी को भी अनुमति नहीं होगी। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इसमें कुछ देरी भी हो सकती है।
इसकी वजह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की सहमति के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ने वाले सीटों की अनुमति है। अनुमति मिलने के बाद इन सीटों को भी दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, केजीएमयू में अभी एमबीबीएस की सीटें बढ़ने की संभावना से मना किया गया है। काउंसलिंग के लिए लखनऊ में बने एसजीपीजीआई केंद्र के को-ऑर्डिनेटर जीसी पुरोहित ने बताया कि सात राजकीय कॉलेजों में 50-50 एमबीबीएस की सीटें बढ़ सकती हैं। ऐसे में 350 सीटें तो यही बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं, कई छात्रों ने यूपी सीपीएमटी के साथ नीट में भी सीट लॉक की होगी। ऐसे में संभावना है कि 25-30 प्रतिशत तक सीटों पर अभ्यर्थी प्रवेश छोड़ दें। नया सत्र शुरू होने पर अगस्त के पहले सप्ताह में इस पर भी स्थिति साफ हो जाएगी।
निजी मेडिकल कॉलेज पर भी अभी संशय बना हुआ है। संभावना है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में एमबीबीएस की और 900 सीटें अभ्यर्थियों को मिलेंगी।