फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer in education department

..तो इस बार भी शून्य हो जाएगा सत्र

Sat, 03 Aug 2013 08:00 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
transfer in education department

शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षकों के तबादलों पर एक बार फिर तलवार लटक गई है। तीन जून तक पूरी होने वाली प्रक्रिया अब तक अधर में है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, हाईकोर्ट ने 15 सितंबर तक तबादलों पर रोक लगा दी है। ऐसे में विभाग के लिए अब बीच सत्र में स्थानांतरण करना संभव नहीं होगा। ऐसे में विभाग की सुस्त चाल के चलते यह सत्र भी शून्य घोषित होने की आशंका बन गई है।

नियमावली शुरुआत से ही विवाद में
शिक्षकों के तबादलों के लिए तैयार नियमावली शुरुआत से ही विवाद में फंसी रही। इसके अनुरूप तय समय पर न तो स्कूलों के सुगम-दुर्गम का निर्धारण किया जा सका, न ही अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों की सूची जारी हो सकी। तय कैलेंडर के अनुसार 29 मई तक स्कूलों का वर्गीकरण और तीन जून तक अनिवार्य तबादलों के पात्र शिक्षकों की सूची जारी होनी चाहिए थी। लेकिन इस अवधि में मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी जहां डोली यात्रा में व्यस्त रहे, वहीं शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल ताइवान चले गए।
विज्ञापन


ऐसे में सूची की मानीटरिंग नहीं की जा सकी और बेसिक शिक्षकों का तबादला लटक गया। अब हाईकोर्ट ने भी 15 सितंबर तक तबादलों पर रोक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अगर विभाग ने तबादलों की कोशिश की तो स्कूलों में अध्यापन पटरी से उतर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुगम से दुर्गम की सूची नहीं हुई जारी
देहरादून जनपद में बेसिक के शिक्षकों की दुर्गम से सुगम में तबादला सूची जारी हो गई, लेकिन सुगम से दुर्गम के लिए सूची लटकी हुई है। यह सूची जारी हो पाएगी या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है।


अब डबल बैंच में जाने की तैयारी

शिक्षकों के तबादलों की याचिका खारिज होने के बाद शिक्षक अब डबल बैंच में जाने की तैयारी में हैं। शिक्षक कल्याण समिति के संयोजक संजय गर्ग ने कहा कि पूर्व में जो याचिका दाखिल की गई थी वह तबादला नियमावली को लेकर थी, अब नियमावली के क्रियान्वयन को लेकर याचिका दाखिल करेंगे।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed