{"_id":"0a3fe767718ea712e9d9501e99cd22f7","slug":"550-toppers-in-cat-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के 550 मेधावियों ने क्रैक किया कैट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
राजधानी के 550 मेधावियों ने क्रैक किया कैट
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
देश भर के एक लाख 73 हजार 738 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से आठ छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया।
राजधानी के 550 से भी ज्यादा मेधावियों ने इस परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराया। 95 परसेंटाइल से ज्यादा पाने वालों की संख्या 150 से ज्यादा है।
पहले ही प्रयास में 99.93 परसेंटाइल हासिल करने वाले महानगर निवासी विभोर अग्रवाल ने राजधानी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं, मानस सरन ने 99.90 परसेंटाइल हासिल कर गौरव बढ़ाया।
खास बात है कि इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के स्टूडेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, इस बार ज्यादातर ने अपने पहले ही प्रयास में मैदान मारा।
कैट स्कोर पर देश के 13 आईआईएम की लगभग 3400 सीटों पर दाखिला मिलेगा।
इन्होंने हासिल की 100 परसेंटाइल
बिट्स पिलानी के छात्र अनिरुद्ध बत्रा,आईआईटी खड़गपुर से एमटेक कर चुके कुमार कार्तिक, आईआईटी मद्रास से बीटेक कर चुके अभिराम रामगोपाल, इंजीनियर सूर्या तेजा, आईआईटी मद्रास के तेजस्वी कस्तूरी ने कैट में 100 परसेंटाइल हासिल किए।
विज्ञापन