फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 teachers refused to election duty

500 अध्यापकों का बीएलओ डयूटी से इनकार

Thu, 12 Jun 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jun 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
500 teachers refused to election duty

हरियाणा में अध्यापकों की बीएलओ डयूटी को लेकर असमंजस बना हुआ है। करीब पांच सौ अध्यापकों ने चुनाव आयोग को ड्यूटी से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


अध्यापकों का कहना है कि अगर वे डयूटी देंगे तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देतेे हुए उनका कहना है कि केंद्र सरकार भी यह आदेश जारी कर चुकी ह्रै।शिक्षकों से स्कूल समय में डयूटी न करवाई जाए। शिक्षक नेता रामकुमार शास्त्री ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी लगाता है।
विज्ञापन


इसमें मतदाता सूची का पुनरनिरीक्षण करना और वोट बनाने का काम शामिल है।  यह आर्डर मौखिक ही आते हैं। ऐसे में शिक्षक पशोपेश में रहते हे कि आर्डर को माने या नहीं।यदि लिखित में उन्हें आर्डर दिया जाए तो चैलेंज भी कर सकते हैं। शास्त्री ने बताया कि प्रदेश के दस हजार टीचर इस काम में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें से पांच सौ ने  लिखित में दे दिया कि वे ड्यूटी नहीं करेंगे। इसमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और अंबाला के टीचर शामिल है। अन्य जिलों के टीचर को भी इस मुद्दे से जोड़ा जा रहा है।

उधर हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश्वर शर्मा का कहना है कि शिक्षा के अधिकार कानून में भी इलेक्शन डयूटी का जिक्र है। बीएलओ डयूटी भी चुनावी ड्यूटी है। फिर भी इस मामले में सलाह ली जा रही है। इसके बाद ही इस पर कुछ निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed