{"_id":"36403468b997fe557e61c55e966e6401","slug":"5-polytechnic-students-punished-for-raging-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग करना पड़ा महंगा, पांच स्टूडेंट्स सस्पेंड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रैगिंग करना पड़ा महंगा, पांच स्टूडेंट्स सस्पेंड
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पॉलीटेक्निक पहुंचकर पुलिस ने आरोपी छात्रों के बारे में जानकारी मांगी तथा पॉलीटेक्निक प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद पॉलीटेक्निक प्रशासन ने सेकेंड इयर के छात्र संदीप, अभय आजाद, राधाकृष्ण राय, अमित और राहुल सिंह को निलंबित कर दिया।
इन छात्रों के क्लास लेने तथा हॉस्टल में रहने पर रोक लगा दी गई है।
आरोपी छात्रों के घरों पर भी सूचना दी जा रही है। सोमवार को पॉलीटेक्निक के शिक्षकों ने बैठक कर निर्णय लिया कि वे डे-स्कॉलर्स छात्रों को छुट्टी के बाद आपसी सहमति के आधार पर बारी-बारी से चौराहे तक छोड़ने जाएंगे।
विज्ञापन
अखबार में छपने के बाद हाईलाइट हुआ मामला
शुक्रवार को फर्स्ट इयर के डे-स्कॉलर्स की हॉस्टल में रहने वाले सीनियर स्टूडेंट्स ने रैगिंग करने के बाद पिटाई कर दी थी।
शुक्रवार को शिक्षकों के न होने के कारण स्टूडेंट्स मामले की शिकायत दर्ज नहीं करा पाए थे।
पीड़ित छात्रों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
मामला समाचारपत्रों में प्रकाशित होने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए।
हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस भी सोमवार को हरकत में आ गई।