{"_id":"210677467eb605eafba625533004405f","slug":"489-examination-centers-held-group-c-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 489 केंद्रों पर हुई समूह ग की परीक्षा ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड में 489 केंद्रों पर हुई समूह ग की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में समूह-ग की कनिष्ठ सहायक के 315 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा रविवार को प्रदेश में 489 केंद्रों पर संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 2,42,349 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने किया था।
विज्ञापन
परिषद ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए थे, जिसके तहत अभ्यर्थियों को चश्मा, घड़ी, लॉकेट आदि एसेसेरीज तक ले जाने की पाबंदी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 489 जबकि दून 108 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव हरि सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेशभर में परीक्षा के लिए 2,42,389 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूचना खबर लिखे जाने तक परिषद एकत्र कर रहा था। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन