फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   46 thousand students gets passwords for upsee councilling

यूपीएसईई: 46 हजार छात्रों के पासवर्ड जारी

Thu, 03 Jul 2014 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 03 Jul 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
46 thousand students gets passwords for upsee councilling

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) और 700 से ज्यादा जुड़े संस्थानों के लिए स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की काउंसलिंग में छात्रों का निराशाजनक रुझान दिख रहा है।

विज्ञापन


पिछले छह दिन की दस्तावेज जांच प्रक्रिया में बृहस्पतिवार तक सिर्फ 46 हजार छात्रों ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जारी कराए हैं जबकि एसईई के यूजी-पीजी कोर्स में सफल छात्रों की संख्या एक लाख 50 हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन


दरअसल, दस्तावेज जांच प्रक्रिया 27 जून से शुरू हुई थी। पहले दो दिन में 15 हजार छात्रों के प्रमाणपत्रों को पूरी जांच के बाद ओटीपी दिया गया है।

बुधवार तक ये संख्या 46 हजार पहुंच गई है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 3 जुलाई को जांच प्रक्रिया खत्म हो रही थी। एक दिन पहले तक 46 हजार का आंकड़ा इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग में छात्रों के न आने की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि कई कॉलेज एसईई के छात्रों को सीधे दाखिला दे रहे हैं जो नियम-प्रावधान के विरुद्ध है, जिससे बाकी कॉलेजों का नुकसान है। यूपीटीयू को इसकी जानकारी है लेकिन पक्की रसीद पर दाखिला न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।


वहीं मैनेजमेंट कोटा और कॉलेज स्तर को भांपते हुए प्रबंधन खाली सीटों का आकलन पहले ही कर चुके हैं, जिसके चलते जितने हो सकें सीधे दाखिले किए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर छात्र ऐसे हैं जो एसईई पास कर चुके हैं। इससे काउंसलिंग में छात्रों की संख्या कम होती जा रही है, जिससे यूपीटीयू की साख खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed