फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 new colleges will open in uttarakhand

अब उत्तराखंड में उच्च शिक्षा होगी और बेहतर

Mon, 13 Jan 2014 12:43 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
30 new colleges will open in uttarakhand

उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में जल्द ही नए कॉलेज चार चांद लगाने जा रहे हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने इसके लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


छात्र संख्या का लगातार दबाव
विवि ने इन 30 नए कॉलेजों ने बीए, एमए, बीकॉम और एमकॉम जैसे परंपरागत कोर्स कराने के लिए आवेदन किया है। गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बनने की वजह से नए कॉलेजों को संबद्धता वर्ष 2009 के बाद से नहीं मिल पाई है।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
विज्ञापन


ऐसे में पुराने कॉलेजों पर छात्र संख्या का लगातार दबाव बढ़ रहा था। इस बीच राज्य सरकार की ओर से श्रीदेव सुमन विवि को संबद्धता अधिकार दिए जाने के बाद वर्ष 2013 में 30 कॉलेजों ने संबद्धता को आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?


विवि ने जांच समिति बनाकर इन कॉलेजों का इंस्पेक्शन पूरा करा लिया है। इनमें से 15 कॉलेजों की फाइल को अंतिम रूप देकर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। बाकी कॉलेजों में इंस्पेक्शन प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इनकी फाइल भी फाइनल हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सत्र 2014-15 से प्रदेश में यह नए कालेज शुरू हो जाएंगे।

हरिद्वार के सबसे ज्यादा आवेदन
श्रीदेव सुमन विवि के पास नए कॉलेज को आवेदन करने वालों में हरिद्वार सबसे ऊपर है। जानकारी के मुताबिक विवि में हरिद्वार से 14 कॉलेजों ने संबद्धता के लिए आवेदन किया है। दूसरे स्थान पर देहरादून है। यहां से पांच कॉलेजों ने आवेदन किया है।

आसान होगी बीए की राह
यदि नए सत्र से इन कॉलेजों को संबद्धता मिल जाती है तो छात्रों के लिए बीए, एमए, बीकॉम और एमकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले की राह आसान होगी।

पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

अभी तक या तो पुराने कॉलेजों में छात्रों की भारी भीड़ के बाद प्राइवेट का विकल्प बचता है या फिर मुक्त विवि से छात्र बीए, एमए जैसे कोर्स करते हैं।

पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप

विवि ने इनमें से आधों की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। बाकी कालेजों के इंस्पेक्शन का काम चल रहा है। उम्मीद है कि नए सत्र से यह कॉलेज दाखिलों के लिए तैयार होंगे।
- प्रो. एके तिवारी, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed