फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Daughters of One Family Selected for Judicial Service

कमाल है! एक ही परिवार की 3 बेटियां न्यायिक सेवा में

Mon, 24 Nov 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी Updated Mon, 24 Nov 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
3 Daughters of One Family Selected for Judicial Service

जहां एक ओर आज भी हमारे समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य उपराध पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं दूसरी ओर हमारी बेमिसाल बेटियां अपनी प्रतिभा के दम पर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि गांव शहर सहित प्रदेश का नाम रोशन करने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी भी महिला-पुरुष लिंगानुपात बराबरी पर नहीं आ सका है, लेकिन हमारी बेटियां पुरुषों की न सिर्फ बराबरी कर रहीं हैं, बल्कि कई बार उन्हें पीछे छोड़ते हुए नए मुकाम हासिल कर रहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है, खंड के गांव बुदशैली की लाड़लियों ने। गांव की तीन बहनें भारती पंवार, रीतू पंवार और नीलिमा पंवार समाज के लिए एक मिसाल बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का-लड़की में भेद करने वालों के लिए सबक

3 Daughters of One Family Selected for Judicial Service

लड़का-लड़की में भेदभाव समझने वालों को इन बेटियों ने दिखा दिया है कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। एक ही परिवार की तीनों बहनों ने न्यायिक सेवा में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। बता दें कि तीन बहनों में मंझली बहन रीतू का चयन पहले ही न्यायिक सेवा के लिए हो चुका है।

इनके चाचा सुरेश कुमार ने फोन पर भारती और नीलिमा के चयन की जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट जोधपुर द्वारा जारी की गई सूची में दोनों बहनों का भी चयन हो गया है। जैसे ही बीती शाम भारती व नीलिमा के परिजनों को बेटियों के चयन का पता चला, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर में बधाई देने वालों का भी तांता लग

परिजनों ने दिया हौसला
न्यायिक सेवा में चयनित होने वाली तीनों बहनों ने कहा कि पिता का स्वर्गवास हो जाने के बाद चाचा-ताऊ ने उन्हें किसी बात की कमी नहीं आने दी और हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहे। तीन बहनों में सबसे बड़ी भारती ने बीएससी के अलावा, एलएलबी, एलएमएम व लॉ में नेट पास किया है। रीतू ने बीएससी के अलावा एलएलबी की है। वह न्यायिक सेवा में जोधपुर में प्रशिक्षण ले रही है। नीलिमा ने बीएससी व एलएलबी पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed